Ramgarh: Ramgarh जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के भीटीसी सेंटर पर बुधवार को देशव्यापी कामगारों के 12 फरवरी के हड़ताल के पूर्व डीजीएमएस रांची की टीम ने चार लेबर कोड को लेकर सिरका के अधिकारियों, कर्मचारीयों व महिला कर्मियों के बीच केंद्र सरकार के द्वारा चार लेबर कोड के बारे में जानकारी दी गई, बताया गया कि आगे बढ़ते भारत के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चार लेबर कोड लाये गए हैं, जो कामगारों के लिए सुविधाजनक है।
बंदी आंदोलन को सफल बनाने के लिए हुई मीटिंग
वहीं संयुक्त मोर्चा ने भी केंद्र सरकार के चार लेबर कोड के खिलाफ बंदी आंदोलन को सफल बनाने के लिए अरगड्डा जीएम ऑफिस, सिरका, गिद्दी में पिट मीटिंग कर कामगारों को गोल बंद करने का काम किया।
मौके पर कई अधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके डीजीएमएस पीओ एएन सिंह, भीटीसी प्रभारी एलके सिंह, पर्सनल अधिकारी निखिल श्रीवास्तव, एरिया सेफ्टी ऑफिसर रमेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सुजान दलबेहरा, ईएंडएम अधिकारी समेत कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Highlights


