Saharsa Crime News : युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा : बिहार के सहरसा में सुबह के लगभग 10 बजे एक 21 वर्षीय युवक का सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-7 में नहर किनारे शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार 21 वर्षीय ज्योतिष कुमार को उनके साथियों ने शादी में बुलाया और उनकी हत्या कर दिया। युवक के पिता संभु यादव ने बताया कि बेटा मेरा आठ मार्च से लापता था तो मुझे लगा एक दो दिनों में आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया।

बता दें कि आज सुबह जब थाना जाने के तैयारी में थे तो पता चला नहर के किनारे मेरा बेटा का शव पानी में पड़ा है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिया और शव को नहर में फेंक दिया। जो पानी के धारा के साथ बहते हुए इधर आ गया। वहीं मृतक के भाभी ने बताया कि उनको बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया अगवानपुर वार्ड नंबर-7 में एक 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। युवक के कानों के पास बाएं तरफ गोली मारकर हत्या की गई है। अपराधियों की जानकारी मिल गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजीव कुमार झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...