Sahibganj: नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के सरगना गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

5-6 नक्सली भागने में हुए कामयाब

साहिबगंज : नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के सरगना रोहित मुर्मू और

उनके साथी संजू बास्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

उनके पास से 3 देसी राइफल व 1 देसी कट्टा की बरामद किया गया है.

ये दोनों की गिरफ्तारी साहिबगंज के पहाड़ी जंगल से हुई है.

रोहित मुर्मू नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के कमांडर हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस बाबत डीएसपी जगनारायण तिवारी ने बताया कि बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके थाना क्षेत्र के पीपर टोला, अप्रोल गांव में स्थित जंगल में नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के सरगना फुलभंगा, बरहेट निवासी रोहित मुर्मू अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना के आधार पर बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान व बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से सशस्त्र बल के साथ मिलकर बोरियो थाना अंतर्गत पीपर टोला, अप्रैल गांव के जंगल में छापेमारी. इस दौरान पुलिस ने रोहित मुर्मू व बोरियो थाना के पीपर टोला, अप्रोल निवासी संजू बास्की को 3 देसी राइफल व 1 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. बांकी 5-6 लोग पहाड़ व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए.

National Santhal Liberation Army1 22Scope News

पकड़े गए अपराधियों के अपराधिक इतिहास लंबा

डीएसपी जग नारायण तिवारी ने बताया गया कि पकड़े गये रोहित मुर्मू अभी हाल में जेल से छूटा है. पकड़े गए अपराधियों के अपराधिक इतिहास लंबा रहा है. उस पर मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 14/20, नगर थाना कांड संख्या 109/14, बोरियो थाना कांड संख्या 62/15, बोरियो थाना कांड संख्या 77/15, गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 9/20 व बोरियो थाना कांड संख्या 176/20 दर्ज है. रोहित मुर्मू के खिलाफ साहिबगंज और गोड्डा जिला में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

National Santhal Liberation Army12 22Scope News

कोकराझार में है नक्सली संगठन का हेड क्वार्टर

रोहित मुर्मू पर बरहेट थाना में तैनात एएसआई सिंगराय सोरेन की हत्या करने का भी आरोप है. नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी एक नक्सली संगठन है. नक्सल प्रभावित इस जिले और आसपास के जिले में उनका नेटवर्क सक्रिय हे. बताया जा रहा है कि इनका हेड क्वार्टर असम के कोकराझार में है.

रिपोर्ट: अमर रॉय

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...