सहनी ने कहा- संविधान को बचाने के लिए देश में परिवर्तन जरूरी

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए देश की सत्ता में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने हालांकि दावा किया कि बिहार में ही नहीं पूरे देश मे बदलाव की बयार बह रही है जो मोदी सरकार को इस लोकसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश मे अब तय है।

सहनी आज सीवान, बेतिया, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर पहुंचे और चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सरकार कभी नहीं चाहती कि गरीब, पिछड़े आगे बढ़ सके। आज सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर ऐसी सरकार को बदलना होगा। उन्होंने साफतौर पर कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है जिसने हमें अधिकार दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज जो सरकार है वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिए।

सन ऑफ मल्लाह सहनी ने कहा कि आज सभी सरकारी संस्थाओं और संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है, जब ये ही निजी हो जाएंगे तो यह आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा। एससी, एसटी और ओबीसी को नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत एक कार्य किया जा रहा है। आज पैसे के बल पर सरकार गिरा दी जा रही है, एमएलए, एमपी को खरीद लिया जा रहा है। क्या जनता के द्वारा चुनी सरकार को गिराना जनता का अपमान नहीं है। सहनी ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे तो राहुल गांधी और लालू प्रसाद के हाथ मजबूत होंगे। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील की।

यह भी पढ़े : सहनी का शाह पर निशाना, कहा- बिहार में चौंकाने वाला आएगा रिजल्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img