सहनी का शाह पर निशाना, कहा- बिहार में चौंकाने वाला आएगा रिजल्ट

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी ने अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव के समय आते हैं चले जाते हैं। बिहार में लिए आपका स्वागत है लेकिन कम कीजिए बिहार के लिए क्या किया गया। बिहार की जनता को बताना चाहिए। मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें 39 सीट दे गई लेकिन क्या काम हुआ। अमित शाह को पता नहीं है। हम उनका स्वागत जरूर करते हैं लेकिन चुनाव नहीं रहे तब भी बिहार आईये और कम से कम जो वादा कर रहे हैं उसे पूरा कीजिए।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

मुकेश सहनी ने कहा कि तीनों चरण के चुनाव में हम लोगों ने बहुत अच्छा प्रचार किया है। चार जून को जब रिजल्ट आएगा तो रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में आज लोकतंत्र खत्म करने की साजिश की जा रही है। इसके बारे में लगातार हम लोग कह रहे हैं। विदेश में भी इसकी आवाज उठी है। लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए देश हमारा है और रहेगा लेकिन लोग आते हैं और चले जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेजस्वी यादव के द्वारा बुजुर्ग कहे जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि इसमें कौन बड़ी बात है। वह 73 साल से ज्यादा हो चुके हैं। यह कोई गलत बात तो तेजस्वी यादव नहीं नहीं कहा है। संजय झा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव कम उम्र के हैं तो व्हीलचेयर पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बिल्कुल चुस्त दुरुस्त हैं। इस पर उन्होंने कहा कि संजय झा को कौन समझावे जब लोगों की तबीयत खराब होती है तो कोई भी आदमी व्हीलचेयर पर आ सकता है।

यह भी पढ़े : PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर सहनी ने बीजेपी को घेरा, कहा- हर एक आदमी को सोना से कर दिया दूर…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar के पैरा एथलीट शैलेश कुमार सम्मानित, Asian Para Games में...

 बिहार के पैरा एथलीट शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में हाई जंप में गोल्ड और...

Varanasi JDU सम्मेलन: 1 नवंबर को रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जदयू 1 नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा...

Bihar Digital Mitra Center: युवाओं को नौकरी के लिए मिलेगी ट्रेनिंग,...

 बिहार के 871 डिजिटल मित्र केंद्रों के जरिए युवाओं को इंटरव्यू, अंग्रेजी संवाद और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 31 अक्टूबर तक विभाग के...