बिहार के सहयोग शिविर अभियान में 30 जुलाई तक 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार 5.33 लाख से अधिक मामलों का समय सीमा के भीतर समाधान किया गया।
Sahyog Camp Record पटना:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्यभर में चलाया जा रहा सहयोग शिविर अभियान लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। 19 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत 30 जुलाई तक आयोजित करीब एक दर्जन सहयोग शिविरों में 5 लाख 83 हजार 866 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 लाख 33 हजार 904 मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
Sahyog Camp Record: भोजपुर, पश्चिम चंपारण और पटना से सबसे अधिक आवेदन
सचिव मो. सोहैल ने बताया कि सहयोग शिविर राज्य के सभी पंचायतों, प्रखंडों और नगर निकायों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सबसे अधिक आवेदन भोजपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिलों से प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग पोर्टल विकसित किया गया है, जहां नागरिक किसी भी समय ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल कर सहयोग शिविर से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
Key Highlights
सहयोग शिविर में 5.83 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
5.33 लाख से ज्यादा मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा।
प्रत्येक माह पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत, प्रखंड और नगर निकायों में लग रहे सहयोग शिविर।
सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन 1100 के जरिए भी दर्ज कराई जा सकती है शिकायत।
लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत अब तक 53.80 करोड़ आवेदनों का निष्पादन।
Sahyog Camp Record: लोक सेवा केंद्रों से मिल रही 64 से अधिक सेवाएं
प्रेस वार्ता में विभाग की अन्य उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मो. सोहैल ने बताया कि बिपार्ड पटना और बिपार्ड गयाजी को इस वर्ष आईएसओ 9001:2015 अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक का प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत अब तक करीब 53.80 करोड़ आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। पंचायत सरकार भवनों में स्थापित लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 64 से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
पंचायत स्तर पर अब तक 33 लाख 77 हजार 620 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 33 लाख 48 हजार 776 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, 23 जून 2026 से स्वत: अपील प्रणाली लागू होने के बाद अब तक 6,934 अपील दर्ज हुईं, जिनमें से 5,503 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
Sahyog Camp Record: लोक शिकायत निवारण व्यवस्था भी हुई मजबूत
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक प्रमंडल और जिले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत अब तक 19.38 लाख से अधिक परिवादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, चल एवं अचल संपत्ति विवरण, हेल्पलाइन और कॉल सेंटर सहित कई प्रशासनिक सुधारों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेष सचिव संजय कुमार, बीपीएसएम के अपर मिशन निदेशक मो. राशिद कलीम अंसारी, संयुक्त सचिव मो. आफाक अहमद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Highlights



















