बोली बेबी- मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, 48 घंटे में मिली मदद

331
Advertisment

रांची : बोली बेबी- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली

Advertisment

गढ़वा के तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की

विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया.

बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को

कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन हेतु

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया. बेबी के पिता इंद्रेश राम को

मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए. बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया. साथ ही, मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है.

cm hemant12 22Scope News

बोली बेबी: मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी.आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया. माँ-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है. मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा. मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी.मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद.

cm hemant1 1 22Scope News

यह है मामला

गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूँ सर. मेरी मदद करें. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Advertisement