Thursday, July 31, 2025

Related Posts

 Saif Ali Khan को लगे घावों में दो गहरे, उपचार जारी

डिजिटल डेस्क।   Saif Ali Khan को लगे घावों में दो गहरे, उपचार जारी। मुंबई के बांद्रा के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में गुरूवार तड़के बॉलीवुडअभिनेता Saif Ali Khan  पर  चोर के चाकू से हुए हमले में अभिनेता को शरीर पर आधा दर्जन स्थानों पर चोटे आई हैं।

बताया जा रहा है कि चोर के चाकू से किए हमले के में   Saif Ali Khan के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। उपचार में जुटे डॉ़क्टरों ने बताया कि इनमें से दो घाव गहरे हैं। उनकी सर्जरी कर उपचार का क्रम जारी है।

 Saif Ali Khan की हालत पर लीलावती अस्पताल ने दिया  बयान

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि, ‘सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती में लाया गया। उन्हें 6 चोटें लगी हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब है।

…हम उस पर काम कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे और कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। हम सर्जरी होने के बाद ही नुकसान के बारे में बताएंगे कि वो सेफ हैं या नहीं।’

अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो
अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो

 Saif Ali Khan पर हुए हमले में बांद्रा के डीसीपी का बयान जानिए…

मुंबई के बांद्रा के डीसीपी ने पर गुरूवार तड़के अभिनेता पर हुए हमले की घटना पर बयान जारी किया है। बांद्रा डीसीपी ने कहा कि – ‘बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गुरूवार तड़के Saif Ali Khan के घर में  एक अनजान शख्स घुसा।

…उस दौरान Saif Ali Khan पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं’।

अभिनेता सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान

 Saif Ali Khan पर हुए हमले में मुंबई पुलिस ने 3 स्टाफ को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच में जुटी मुंबई की  क्राइम ब्रांच की टीम ने  Saif Ali Khan के  3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम तीनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए ले गई है। तीनों सैफ की इमारत की सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस ने  Saif Ali Khanके घर में काम करने वाले और सुरक्षा का काम करने वाले लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

मुंबई पुलिस पूरे मामले की कई एंगल से जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक अज्ञात शख्स Saif Ali Khan के घर में घुसा।  घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे।घर में घुसे अनजान शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब Saif Ali Khan ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने Saif Ali Khan पर हमला कर दिया।

इसी क्रम में मुंबई के बांद्रा के डीसीपी ने जोड़ा कि झगड़ा अज्ञात शख्स और Saif Ali Khan की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब Saif Ali Khan का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe