चांदनी चौक की तर्ज पर विकसित होगा साकची बाजार

टाटा स्टील ने सरकार को सौंपी जमीन

जमशेदपुर : जमशेदपुर का दिल कहा जाने वाला साकची बाजार अब नए रूप में नजर आयेगा. टाटा स्टील के स्वामित्व से अब साकची सैरात की जमीन सरकार को सौंप दी गई है. सरकार की ओर से जेएनएसी प्रशासन को जमीन मिलते ही यहां व्यवस्थित तरीके से बाजार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

हालांकि इसको लेकर व्यवसायियों और कारोबारियों के बीच भारी आक्रोश को देखते हुए पहले स्थानीय विधायक सरयू राय ने दुकानदारों संग बैठक की, और वस्तुस्थिति को जाना. उनके साथ शनिवार सुबह जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारियों एवं बाजार के व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवियों संग बाजार का निरीक्षण किया.

सरयू राय ने बताया कि बाजार को दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर विकसित करने की योजना है. लेकिन इससे पहले वहां का निरीक्षण किया जाएगा, क्योंकि दिल्ली और जमशेदपुर की तुलना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के साकची बाजार में हर वर्ग के दुकानदार और ग्राहक आते हैं, उसी हिसाब से बाजार डेवलप करने की योजना है. किसी को नुकसान नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन से हैंडओवर मिलते ही अक्षेस प्रशासन बाजार को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करेगी, ताकि बाजार में लगनेवाले जाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके. साकची जमशेदपुर का हर्ट है इसे और भी बेहतर तरीके से विकसित करने की योजना है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...