सहियाओं और एएनएम को आने-जाने में नहीं होगी दिक्कत, टाटा स्टील फाउंडेशन ने सौंपा ई-स्कूटर

565 सहियाओं और एएनएम को मिला ई-स्कूटर

जमशेदपुर : सहियाओं और एएनएम को आने-जाने में नहीं होगी दिक्कत- टाटा स्टील फाउंडेशन और

एचएसबीसी के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र के 565 सहियाओं एवं

एएनएम के बीच ई-स्कूटर का वितरण किया गया.

मौके पर स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता,

जमशेदपुर के पोटका और बहरागोड़ा के विधायक एवं टाटा स्टील के अधिकारी मौजूद रहे.

बन्ना गुप्ता ने की टाटा स्टील के प्रयासों की सराहना

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा झारखंड सरकार लगातार सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने को लेकर कृत संकल्पित है. ऐसे में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रही एएनएम और सहिया दीदियों को समय पर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी.

बता दें कि टाटा स्टील फाउंडेशन एचएसबीसी द्वारा सीएसआर के तहत कोल्हान के तीनों जिलों के एएनएम और सहिया दीदियों के बीच ई-स्कूटर का वितरण किया जा रहा है. इससे पूर्व सरायकेला एवं चाईबासा के एएनएम सहिया दीदियों के बीच स्कूटर का वितरण किया जा चुका है. वहीं सोमवार को जमशेदपुर में कार्यक्रम का समापन हुआ.

सरकार और प्रशासन के प्रयासों से मृत्यु दर में आई कमी

जानकारी देते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने बताया, कि सरकार और प्रशासन के प्रयासों से मृत्यु दर में कमी आई है. टाटा स्टील फाउंडेशन इस दर को और कम करना चाहती है ऐसे में ई-स्कूटर वितरण योजना से जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में सहूलियत होगी. सहिया दीदियों एवं एएनएम के माध्यम से समय पर उन्हें उपचार मिल सकेगा. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को भी ले जाया जा सकेगा. ऐसे में शिशु-मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाई जा सकेगी.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

हजारों सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापनhttps://22scope.com/jharkhand/east-singhbhum/jamshedpur/thousands-of-sahiyas-submitted-a-memorandum-to-the-health-minister

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...