झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद अध्यक्ष ने किया बाजार समिति का निरीक्षण, दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की होगी जांच

धनबादः झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बाजार समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड की सभी बाजार समिति को विकसित करने के लिए गंभीर और कृत संकल्पित है। आने वाले दिनों में सभी बाजार समिति में वृहद परिवर्तन देखने को मिलेगा।इसके अलावे बरवाअड्डा में 459 दुकानों के आवंटन में हुई गड़बड़ी की भी जांच होगी। गौरतलब है कि व्यवसायियों ने सचिव पर गंभीर आरोप लगा जांच की मांग पूर्व में की थी।

रविन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को उनके उपज की उचित लागत दिलाने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ), ई-नाम से किसानों को जोड़कर ट्रेडिंग कराया जा रहा है। भ्रमण के दौरान उन्होंने किसानों से भी बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही कहा कि निरीक्षण के दौरान प्रांगण में कुछ वस्तुओं का अभाव देखने को मिला। इसका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। समिति में 30 मेट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज, पूरे प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे, दुकान, हॉट इत्यादि को विकसित किया जाएगा।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jharkhand High Court: पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी को अनुकंपा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के जीवित रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाली पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं कर...

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...