सलमान खान को झारखंड से मिली थी धमकी, धमकाने वाले ने मांगी माफी, तलाश में झारखंड पहुंची मुंबई पुलिस

रांची / मुंबई : सलमान खान को झारखंड से मिली थी धमकी, धमकाने वाले ने मांगी माफी, तलाश में झारखंड पहुंची मुंबई पुलिस। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई में जिस शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी, वह झारखंड का है। उसकी लोकेशन झारखंड की ही मिली है।

उसकी तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम झारखंड पहुंच गई है। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले ही झारखंड के लोकेशन वाले इस शख्श ने दोबारा मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज किया है।

इस मैसेज में झारखंड वाले शख्श ने अब पूरे मामले के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उससे गलती हो गई।

लॉरेंस से झारखंड के शख्श के कनेक्शन को जांचेगी मुंबई पुलिस

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर मुंबई पुलिस बेहद गंभीर है। साथ ही अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी नए बने हालात में मुंबई पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही।

इसीलिए अभिनेता सलमान खान के लिए मिली धमकी की विस्तृत जांच भी शुरू की गई कि कहीं लॉरेंस बिश्नोई के लोगों की ओर से तो यह धमकी नहीं दी गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के वाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज करने वाले झारखंड के शख्स ने तब खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया था।

उसने अपने मैसेज में लिखा था कि इसे कोई हल्के में ना ले और सलमान खान का तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। साथ आरोपी झारखंड के शख्श ने यह भी लिखा था कि वह इस मामले में सुलह करा सकता है, लेकिन इसके लिए सलमान खान को 5 करोड़ रुपये देने होंगे।

इसीलिए अब नए मैसेज में इस शख्स की ओर माफीनाफा लिखा होने पर भी मुंबई पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही और खंगालना चाह रही है कि वास्तव में इस शख्श का गैंगस्ट लॉरेंस के गिरोह से कोई संपर्क है भी या नहीं।

File Photo
File Photo

सर्विलांस पर जीपीएस चेक कर धमकाने वाला मुंबई पुलिस ने तलाशा वास्तविक लोकेशन…

सलमान खान को धमकी देने वाले इस शख्श को पकड़ने और पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की टीम झारखंड पहुंच गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस टीम झारखंड में दबिश भी दे रही है।

इस बारे में मुंबई औऱ झारखंड पुलिस दोनों के स्तर पर गोपनीयता बरती जा रही है। मुंबई पुलिस की ओर से इस बारे में सिर्फ इतना बताया गया है कि व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाले के नए मैसेज से यही लगता है कि अब उसके होश ठिकाने आ गए हैं।

अपने मैसेज में उस शख्श कहा है कि उससे गलती हो गई। उसने मैसेज में आगे लिखा है कि उस समय वैसा ही माहौल था, इसलिए भावना में बहकर उसने धमकी वाला मैसेज कर दिया था। लेकिन अब उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है।

अब मुंबई पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैस कर उसकी लोकेशन निकाल ली है जो कि झारखंड की है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज मिलने पर आनन फानन में आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। और उसका जीपीएस चेक किया गया तो पता चला कि वह मोबाइल नंबर झारखंड में है और लगातार एक्टिव भी है।

फिर आरोपी का सटीक लोकेशन मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक कुशल एवं टेक्निकली दक्ष टीम को झारखंड रवाना किया गया।

बता दें कि सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुरानी दुश्मनी है और बीते करीब 26 साल पहले सलमान खान ने जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। उसके विरोध में लॉरेंस बिश्नोई साल 2012 में सलमान की हत्या की शपथ ली थी।

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img