समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा - बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जिस सिद्धांत को लेकर वे चले
Google पर 22Scope चुनेंPATNA: समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा – बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर
तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जिस सिद्धांत को लेकर वे चले थे अब वो सब पापकर्म बन गया है.
उन्होंने कहा कि बिहार के सभी विभागों में सब जगह भ्रष्टाचार फैला है.

बिहार का कोई विभाग हो या विधानसभा, बिहार के भवनों में गांधीजी के सिद्धांत लिखे रहते हैं.
आज उस सिद्धांत को छोड़ सिद्धांत विहीन राजनीति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं.
विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों और जातीय उन्माद
फैलाने वाले के गोद में जाकर बैठ गए.
साथ में रहकर बिहार में प्रशासन पूरी तरीके से लचर हो गई है और कानून व्यवस्था समाप्त
हो चुकी है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनप्रतिनिधियों का अपमान इस सरकार में हो रहा है
यह कहीं से भी जायज नहीं है कि जिसके साथ अपने
गठबंधन की है जंगलराज की यादें फिर से ताजा कर दी है.
समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा – गुरुवार से समाधान यात्रा पर निकलेंगे नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से समाधान यात्रा पर निकलेंगे.
वे आज शाम पश्चिम चंपारण जाएंगे. पश्चिम चंपारण के बेतिया से यात्रा शुरू करेंगे.
कैबिनेट सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है. 29 जनवरी तक
यात्रा का जारी किया सेड्यूल. समाधान यात्रा के दौरान
मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री योजनाओं
का फीडबैक लेंगें . प्रभारी मंत्री के साथ बैठक करेंगे. फिर समीक्षा बैठक करेंगे.
- आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों का भविष्यफल
- Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश, बिहार के विकास के लिए क्या है सरकार का लक्ष्य?
- Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संकल्प… CM सम्राट चौधरी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Highlights
















