फिल्म Article-370 के स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचे सम्राट

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ देखी और फिल्म में उठाए गए मुद्दों और विषय की जमकर तारीफ की। चौधरी पटना के ‘ आर्टिकल 370’ फिल्म के स्पेशल प्रीमियर में पहुंचे और मुम्बई से आई फिल्म के स्टार कास्ट और बिहार भर के प्रसिद्ध “डिजिटल कन्टेंट क्रिएटर्स और सोशल मिडिया टीम” के साथ फिल्म देखी।

चौधरी ने फिल्म देखने के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास और शांति में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ा बाधक था। उसके खात्मा के लिए आदरणीय पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में समकालीन घटनाओं को विस्तृत रूप से दर्शाया गया है। उन्होंने इस फिल्म के निर्माण करने वाली टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है, यह सपना पूरा हुआ। इस फिल्म के माध्यम से अनसुने किस्सों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको यही नहीं पता है कि किस लिए विरोध कर रहे हैं।

गुलशन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...

महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख की...

कटिहार : कटिहार जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार...

निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 3 माह की गर्भवती...

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो...

कटिहार ट्रैफिक पुलिस बनी फरिश्ता, सड़क किनारे रो रही मां-बेटी को...

कटिहार : कटिहार जिले में इस बार खाकी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई ट्रैफिक पुलिस की तारीफ कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img