Advertisment

कटिहार ट्रैफिक पुलिस बनी फरिश्ता, सड़क किनारे रो रही मां-बेटी को दिया सहारा

कटिहार : कटिहार जिले में इस बार खाकी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई ट्रैफिक पुलिस की तारीफ कर रहा है। सड़क किनारे अपनी बीमार बच्ची को लेकर रो रही एक बेबस मां के लिए कटिहार यातायात पुलिस फरिश्ता बनकर पहुंच गई। दरअसल, गस्ती के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी दिनेश कुमार की नजर सड़क किनारे बैठी एक महिला और उसकी बीमार बच्ची पर पड़ी। मां-बेटी की हालत देखकर उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और रोने की वजह पूछी।

पूछताछ में पता चला कि महिला तराना खातून प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा की रहने वाली है

पूछताछ में पता चला कि महिला तराना खातून प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा की रहने वाली है और अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराने कटिहार आई थी। लेकिन जेब में पैसे नहीं होने की वजह से वह सड़क किनारे बैठकर रो रही थी। इतना सुनते ही ट्रैफिक पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आ गई। पहले मां-बेटी के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई फिर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर से इलाज करवाया गया और जरूरत की दवाइयां भी दिलाई गईं।

Katihar Police 1 22Scope News

ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर महिला को आर्थिक मदद भी दी

इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर महिला को आर्थिक मदद भी दी और सुरक्षित घर वापस भेजने का इंतजाम कराया। कटिहार ट्रैफिक पुलिस की इस इंसानियत भरी पहल की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने के लिए नहीं बल्कि जरूरतमंदों का सहारा बनने के लिए भी होती है।

Katihar Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पीड़ितों से मिले MP पप्पू

रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Shiv Maha Aarti: बारिश के बीच दीपों से जगमगाया राजेंद्र...

Dhanbad Shiv Maha Aarti: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को धनबाद शहर भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था। झारखंड इंडस्ट्रीज...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...