सम्राट ने कहा- पटना केवल शहर नहीं यह मिनी बिहार है

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पटना जिला प्रभारी सम्राट चौधरी ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि पटना केवल पटना शहर या जिला नहीं है। यह मिनी बिहार है। यहां से पूरे बिहार में मैसेज जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपलोग जो बात फैलाओगे या संदेश दोगे, वह पूरे बिहार में जाएगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गर्दनीबाग में भाजपा पटना महानगर विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया, स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई स्थानीय विधायक, विधान पार्षद व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार के लिए हमें जन-जन तक अपनी बात और विचार को पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जुट जाएं तो हम गारंटी देते हैं कि एनडीए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें लाएंगी। उन्होंने कहा कि 2010 के विधानसभा चुनाव से इस बार आगे जाना है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव हो रहा था, तो मैं पार्टी का अध्यक्ष था। चीजें बदलती रहती हैं, लेकिन संगठन हमेशा मजबूत रहता है और यह मजबूती भाजपा में ही देखने को मिलती है। यह किसी दूसरी पार्टी में देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस बात को दिमाग से निकाल दे कि चुनाव कठिन है। विपक्ष का काम है भ्रम फैलाना। लेकिन आपको उसके झांसे में नहीं आना है और न ही उसके नैरेटिव में फंसना है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के पास कुछ नहीं है। आरक्षण के नाम पर विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। कांग्रेस ने भी कभी आरक्षण नहीं दिया है।

सम्राट ने कहा कि आजादी के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली गैरकांग्रेसी सरकार है जो लगातार तीसरी बार सत्ता में आयी है। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र जब एनडीए की सरकार बनी है, तब-तब राज्य को स्पेशल पैकेज मिला है। जब केंद्र में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, तब बिहार को 4000 करोड़ का पैकेज मिला था। 2014 जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आयी, तब बिहार को एक लाख करोड़ से अधिक का स्पेशल पैकेज मिला। तीसरी बार जब माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने शुरू में ही लगभग 60 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज जारी कर दिया। यह पैकेज आगे भी मिलता रहेगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा करती है। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भाजपा ने पूरा किया। हमलोग 1952 से ही धारा 370 का विरोध करते आ रहे थे और जब सरकार 2019 में पूर्ण बहुमत में आयी तो धारा 370 को कचरे में फेंक दिया। भाजपा ने कमिटमेंट के अनुसार प्रभु श्रीराम को अयोध्या के भव्य मंदिर में स्थापित किया। भाजपा अब सीतामढ़ी में मां सीता को भव्य मंदिर में स्थापित करेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने एकबार फिर पटना के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जो भी जमीनी स्तर पर समस्या है, उसे स्थानीय विधायकों और सांसदों से दूर कराएं। शहरी क्षेत्र में भी देश में एक करोड़ गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे। वहीं बिहार में भी 10 लाख घर बनेंगे। यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई गरीब छूटे नहीं।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल ने कहा- विपक्ष तालाब की राजनीति करता है जबकि BJP सैलाब की राजनीति

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...