Advertisment

सम्राट का करारा हमला, कहा- RJD का मतलब ही गुंडागर्दी और अपराधी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार में  बढ़ते अपराध को लेकर राजभवन मार्च को लेकर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब ही गुंडागर्दी और अपराधी होता है। जो गुंडागर्दी करता हो वह राजभवन कैसे जा सकता है, इनको शर्म लगना चाहिए। सम्राट ने लालू प्रसाद यादव को कहा लालू रावण राज के प्रतीक हैं। लालू यादव ने रावण राज स्थापित किया, बिहार में वह रावण के प्रतीक हैं।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं। उनके राज्य में कोई अपराधी बच नहीं सकता है, उन्हें जेल जाना पड़ता है। बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने पर सम्राट चौधरी ने बधाई दी। इन गाड़ियों को खुलने से बिहार के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। नई वंदे भारत गाड़ियां बिहार को मिलने से काफी स्वागत योग्य बताया।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- जनता से किया हर वादा पूरा करती है BJP

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...