सारंडा नक्सल अभियान के दौरान सांप के डसने से सीआरपीएफ जवान की मौत, यूपी के रहनेवाले थे संदीप कुमार

Saranda : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ को एक बड़ी क्षति हुई है। 209 कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। संदीप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे और लंबे समय से नक्सल अभियानों में सक्रिय थे।

अभियान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार 209 कोबरा बटालियन की टीम सारंडा के छोटा नगरा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात संदीप कुमार को जहरीले सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत जंगल से बाहर निकालकर कोलेबिरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नक्सल अभियान हमेशा रहा चुनौतीपूर्ण 

सुरक्षा बलों के लिए सारंडा नक्सल अभियान हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। नक्सलियों से मुकाबले के साथ-साथ सांप, बिच्छू, मच्छर और वज्रपात जैसे प्राकृतिक खतरे भी जवानों के लिए जानलेवा साबित होते रहे हैं। इस बार भी सांप के डसने से एक जवान की जान चली गई।

अंतिम सलामी के बाद भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

सीआरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक जवान संदीप कुमार का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से रांची लाया जा रहा है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (अंतिम सलामी) दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) भेजा जाएगा।

 

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...