संजय झा का प्रियंका पर तंज, कहा- पीएम के बारे में नहीं बोलनी चाहिए ऐसी बातें

संजय झा का प्रियंका पर तंज, कहा- पीएम के बारे में नहीं बोलना चाहिए ऐसी बातें

पटना : राज्यसभा सांसद जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि वह दिन भर कपड़े बदलते हैं। कपड़ा उनका सफेद रहता है, काम नहीं करते हैं।

संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए। वह चार-चार मीटिंग करते हैं, रोड शो करते हैं स्वाभाविक बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा का प्रचार रायबरेली लोकसभा सीट के लिए शिफ्ट हो गया है। कांग्रेस सिर्फ रायबरेली में चुनाव लड़ रही है। वह वहां पर भी नहीं संभाल पा रही है। उनके मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री रायबरेली में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े : संजय झा का मोदी को समर्थन, कहा- शहजादे के बारे में ठीक ही कह रहे हैं प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: