CM नीतीश ने करीब 10 हजार अभ्यर्थियों को बांटा नियुक्ति पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत नौ हजार आठ सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिसमें 353 विषेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विषेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विषेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 8,035 विषेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 20 और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बाकी अभ्यर्थियों को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत आज जो नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है, यह बहुत अच्छा है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का काम हमलोेगों ने बहुत पहले सोचा था। मुझे खुशी है कि आज 9,888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। अभी विस्तार से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सर्वेक्षण संबंधित कार्य एवं उसको पूर्ण करने के संबंध में सब कुछ बताया है। सभी जगह जमीन का झगड़ा होता है, किसका है ये तय नहीं है। जमीन को लेकर झगड़ा के चलते विवाद और हत्याएं होती है। 60 प्रतिशत मामला इससे जुड़ा होता है।

हमलोगों ने वर्ष 2005 से काम करना शुरू किया तो इन सब चीजों पर भी कार्य शुरू किया। हमलोगों ने सोचा है कि जमीन से संबंधित विवाद खत्म हो, एक-एक चीज तय हो जानी चाहिए। यह तय हो जानी चाहिए कि जमीन किसकी है। इसके लिए बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2013 में ऐरियल फोटोग्राफी का काम शुरू किया गया। हमारी इच्चा है कि जमीन विवाद समाप्त हो और समाज में शांति का माहौल रहे। आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से उम्मीद है कि मन लगाकर सर्वेक्षण कार्य को तेजी से पूर्ण करेंगे। अपर मुख्य सचिव और मंत्री से मैं कहूंगा कि जुलाई 2025 तक कार्य को पूर्ण करें। भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्य जितना जल्दी पूर्ण हो जाएगा तो भूमि विवाद समाप्त हो जायेगा और आपस में सभी प्रेम और भाईचारे के साथ सभी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिलों के प्रभारी मंत्री भी जुड़े हुए हैं, सभी कार्यों की निगरानी करते रहें। नवनियुक्त कर्मियों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि अपने कार्यों का निष्पादन बेहतर ढंग से करते हुए तेजी से पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस सिद्धार्थ, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं नवनियुक्त अभ्यर्थीगण उपस्थित थे जबकि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : नियोजन पत्र लेने के बाद काफी खुश दिखे अभ्यर्थी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...