Saraikela: जन विरोधी है सरकार, जनता को ठगने का काम कर रही : चंपई सोरेन

Saraikela: राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर भाजपा ने सरायकेला प्रखंड कार्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस जनाक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने भाग लिया और गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला।

चंपई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की गठबंधन सरकार जनविरोधी है और लोगों को योजनाओं के नाम पर ठगा जा रहा है। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के असली लाभुकों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना भी विफल है और हजारों महिलाएं इससे वंचित हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया।

Saraikela: मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पश्चिम मनोज महतो, मुरली प्रधान, अभिषेक आचार्य, माइकल महतो, जितेंद्र महतो, पिंकी मोदक और रीता दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टः चंद्रशेखर

इसे भी पढेंः चापाकल उगलने लगा आग, पानी की जगह निकली जलती लपटें, इलाके में मची अफरातफरी

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...