उप मुख्यमंत्री के सामने महिला ने की थानाध्यक्ष की शिकायत, कहा ‘करते हैं…’

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को शेखपुरा पहुंचे थे। शेखपुरा सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री से कई लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी रखी। इस दौरान एक महिला ने शेखपुरा थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये जिसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एसपी को मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए। शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के चढ़ीयारी गांव निवासी महिला गुलिस्ता परवीन ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि बीते वर्ष 13 अप्रैल को वह शेखपुरा टाउन थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से एक मामले में शाम करीब 4:20 बजे मिल कर बात कर रही थी।

इसके ठीक दस मिनट बाद थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष से रूपये लेकर उसके ऊपर झूठा मामला दर्ज कर दिया। उस वक्त तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिल कर पूरी बात बताई तो उनके आदेश पर मामले की जांच की गई और केस को झूठा करार देते हुए निरस्त कर दिया। बाद में फिर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एक अन्य पुलिस अधिकारी रिंकू रंजन ने दुबारा परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें – कर्ज में दिए रूपये मांगे वापस तो देवर ने भाभी को मार दी गोली…

उन लोगों ने विपक्षी के साथ मिल कर मोटी रकम लेने के बाद उसके घर से फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामान लूट का सामान बरामदगी दिखाते हुए कोर्ट में पेश कर मुझे और मेरे परिवार को मानिसक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने मेरी गिरफ्तारी की फिर मेरे पिता की गिरफ्तारी की। महिला की शिकायत पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  झाझा में निजी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम

शेखपुरा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...