Sarkari Job: RBI में इतने पदों पर निकली बहाली, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पात्रता और लास्ट डेट

Sarkari Job: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड B ऑफिसर के 120 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in या ibpsreg.ibps.in/rbioaug25/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

Sarkari Job: रिक्त पदों का विवरण

पद का नामपद संख्या
ऑफिसर ग्रेड B (General)83
ऑफिसर ग्रेड B (DEPR)17
ऑफिसर ग्रेड B (DSIM)20
कुल पद120

Sarkari Job: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (60%) या 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (MA/MSc) अनिवार्य है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD) को 5% अंकों की छूट प्रदान की गई है।

आयु सीमा:

  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Sarkari Job: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbioaug25/ पर जाएं
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र की बाकी जानकारी भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर दें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।

Sarkari Job: आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क (GST सहित)
सामान्य, ओबीसी, EWS₹850 + 18% GST
SC, ST, PwD₹100 + 18% GST
RBI स्टाफकोई शुल्क नहीं
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img