नगर प्रखंड के उपप्रमुख बने सतीश पटेल, सदर अनुमंडल कार्यालय में दिलाई गई शपथ

गया : गया के चंदौती प्रखंड के उपप्रमुख का चुनाव सदर अनुमंडल कार्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सतीश पटेल उर्फ रमाकांत नगर प्रखंड चंदौती के उपप्रमुख बने। गया के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उपप्रमुख की चुनाव सदर एसडीओ किश्लय श्रीवास्तव और चुनाव से संबंधित पदाधिकारी द्वारा कराया गया। चंदौती प्रखंड के कुल 22 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए जिसमें सतीश पटेल उर्फ रमाकांत के पक्ष 13 मत प्राप्त हुआ और विपक्ष में नौ मत प्राप्त हुआ। इस तरह से चार मतों के अंतर से सतीश पटेल उर्फ रमाकांत उपप्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

सतीश पटेल को सदर SDO ने दी निर्वाचित सर्टिफिकेट

चुनाव में से संबंधित जुड़े पदाधिकारी और सदर एसडीओ किश्लय श्रीवास्तव संयुक्त रूप से निर्वाचित सर्टिफिकेट देकर गोपनीयता का शपथ दिलाया। अनुमंडल परिसर के बाहर सतीश पटेल को निर्वाचित होने पर उनके समर्थक काफी खुशी जाहिर कर प्रचंड गर्मी के तापमान में भी गर्मजोशी से माला पहनकर स्वागत किया। इस संबंध में सतीश पटेल उर्फ रमाकांत ने बताया की उप नगर प्रखंड चंदौती का अप प्रमुख नवनिर्वाचित हुए हैं। मेरे पक्ष में 13 वोट पड़े हैं और विपक्ष के पक्ष में नौ वोट पड़े हैं चार वोटो के अंतर से मुझे निर्वाचित हुए हैं।

मैं निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से अपने प्रखंड क्षेत्र में कार्य करूंगा – सतीश पटेल

जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मुझे अनुमंडल कार्यालय में जीत का सर्टिफिकेट और शपथ दिलाई गई है। मैं निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से अपने प्रखंड क्षेत्र में कार्य करूंगा। और जो भी जन समस्या है उसे में जल्द से जल्द निष्पादन करूंगा। सबसे अधिक मामला जमीन से जुड़े म्यूटेशन से है उसे दुरुस्त करूंगा। और और धीरे-धीरे जो भी जटिल समस्या है उसे जल्द निष्पादन करूंगा।

यह भी पढ़े : कोर्ट से घर को लौट रहे पूर्व पार्षद के बेटे को अपराधियों ने मारी 2 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!