Advertisement
Advertisement

उपचुनाव के लिए राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने किया नामांकन, कहा- BJP के साथ लड़ाई

रामगढ़ : बिहार की हॉट सीटों में रामगढ़ विधानसभा हमेशा रहा है। इस बार उपचुनाव में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे और बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के छोटे भाई अजीत कुमार सिंह को राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी ने यहां से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन करने के बाद अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के पास कोई लीडर और वर्कर नहीं है। भाड़े के लोगों को लेकर घूम रहे हैं। उस पार्टी से हमारी क्या लड़ाई होगी। पिछले 20 वर्षों से जो शासनकाल है। खासकर रामगढ़ और कैमूर के संदर्भ में तो लगता है कि पटना का खजाना का मुंह बंद हो गया है। सारी विकास से संबंधित जो बड़े-बड़े योजनाएं हैं वो दक्षिण बिहार में तो बिल्कुल नगण्य है। वो सिर्फ राजगीर और नालंदा के इर्द-गिर्द ही घूमेगा। तेजस्वी यादव जब मुख्यमंत्री बनेंगे तो खजाना का फाटक खुलेगा और हमारी हिस्सेदारी हमें मिलेगी।

यह भी पढ़े : नाम के ऐलान होते ही आज राजू यादव ने किया नामांकन

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...