तेज रफ्तार Truck ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

बांका: बांका में एक अनियंत्रित ट्रक ने एक वृद्ध को ठोकर मार दिया जिससे वृद्ध की मौत हो गई। घटना बांका के चांदन पांडेयडीह मुख्य सड़क पर स्थित थाना के समीप की है जहां एक तेज रफ़्तार Truck ने साइकिल सवार वृद्ध को ठोकर मार दी। घटना में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने Truck को जब्त कर लिया साथ ही शव को भी कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क पर खड़ा किया जाता है Truck

मृतक की पहचान कोड़ाडीह गांव निवासी कालीचरण कोड़ा के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वृद्ध चांदन बाजार में कुछ सामान खरीददारी करने पहुंचे थे जहां से लौटते वक्त Truck ने उन्हें ठोकर मार दिया। इस दौरान देवघर की तरफ से लौट रहे कटोरिया विधायक पप्पू यादव ने घटना की निंदा की और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Banka में हो रहा था पंचायत भवन निर्माण, अचानक जुटने लगी भारी भीड़ फिर…

उन्होंने कटोरिया थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस के द्वारा जब्त किये गए वाहनों से सड़क को अतिक्रमण किया गया है जिसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है और आये दिन यहां सड़क दुर्घटना होते रहती है। बावजूद इसके चांदन थाना पुलिस थाना क्षेत्र के सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त कराने में दिलचस्पी नही लेना प्रशासन के लिए सवालिया निशान है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना स्थल से Truck जप्त कर लिया है।  थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बांका भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जायेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Diesel का हेरफेर करते थे नगर निगम के ड्राईवर, मेयर ने कहा…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...