गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर आ रही है। बारातियों से भरी स्कोर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। स्कोर्पियो सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने दोनों को पटना पीएमसीएच में रेफर किया है। गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के समीप की घटना है। थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला से मोतिहारी बारात जा रही थी।
यह भी पढ़े : शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बालक गंभीर रूप से घायल
यह भी देखें :
एसके श्रीवास्तव की रिपोर्ट


