सीट शेयरिंग अखिलेश सिंह ने कहा- अंतिम दौर में है, सीएम के चेहरे को लेकर भी कोई परेशानी नहीं

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान होते ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई है। दोनों गठबंधन में अभी भी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है लेकिन दोनों गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। इस बीच बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि मामला अंतिम दौर में है। सीएम के चेहरे को लेकर भी कोई परेशानी नहीं है।

DIARCH Group 22Scope News

एक दो सीट को लेकर समस्या है लेकिन जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा – सांसद अखिलेश सिंह

सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि एक दो सीट को लेकर समस्या है लेकिन जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा। चुनाव तैयारी पर अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है। खास करके मैं जिस पार्टी के लिए काम करता हूं। उस पार्टी की तैयारी लोकसभा चुनाव के बाद से ही बूथ लेवल से हो रही है। राहुल गांधी की यात्रा हुई थी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ भारी जनसमर्थन मिला था। सीडब्ल्यूसी की स्टैंडिंग मीटिंग भी पटना में हुई थी। प्रियंका गांधी की रैली चंपारण में हुई थी इसलिए महागठबंधन तैयार है। हम पहले से ही तैयार थे, अच्छी तारीख आ गई है, सभी त्योहारों के बाद चुनाव होगा, किसी को कोई समस्या नहीं होगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BJP-JDU राज के अंत की शुरुआत, बिहार अब बदलाव को तैयार है – राजेश राम

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Illegal Pistol Arrest: धनबाद में लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस...

Dhanbad Illegal Pistol Arrest: अपराध-विरोधी अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई में, धनबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के...

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में...

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने...

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP दर्शन खत्म! श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के...