Indigo Flights Impact: Ranchi से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, Waiting List रिकॉर्ड पर

इंडिगो उड़ानें प्रभावित होने के बाद रांची रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़। वंदे भारत, राजधानी और अन्य ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग लिस्ट 100 के पार।


Indigo Flights Impact रांची: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें बाधित होने के बाद रेलवे यात्रा पर असर साफ दिख रहा है। रांची रेल मंडल से चलने वाली ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं और कई श्रेणियों में बुकिंग पर रेग्रेड दिख रहा है। इससे यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

रविवार को रांची से निकलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में Waiting List तेजी से बढ़ी है।


 Key Highlights

  • Indigo Airlines की उड़ानें प्रभावित, ट्रेनों में अचानक बढ़ी भीड़

  • Sleeper और AC कोच में अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं

  • वंदे भारत, राजधानी और स्वर्णजयंती में लंबी वेटिंग

  • कई ट्रेनों में रेग्रेड, टिकट जारी नहीं

  • रांची रेल मंडल में ऑपरेशन और यात्री दबाव बढ़ा


Indigo Flights Impact:

राजधानी एक्सप्रेस (12453) में थर्ड AC में 103, टू AC में 57 और फर्स्ट AC में 29 वेटिंग दर्ज की गई है।
झारखंड स्वर्णजयंती (12817) में Sleeper में रेग्रेड दिख रहा है जबकि थर्ड AC में 33, थर्ड इकोनॉमी में 51 और टू AC में 26 वेटिंग है।

हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस (12835) में Sleeper और Two AC में रेग्रेड है, जबकि थर्ड AC में 80 वेटिंग और First AC में 21 वेटिंग दर्ज है।

रांची-हावड़ा वंदे भारत (20898) में Chair Car में 45 वेटिंग और Executive Chair Car में 18 वेटिंग है।

रांची-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस (18616) में भी भारी दबाव है। Sleeper में 58, थर्ड AC में 51 और टू AC में 38 वेटिंग रिकॉर्ड हुई है।

धनबाद-अल्लाप्पुजा, रांची-पटना वंदे भारत और हटिया-इस्लामपुर जैसी ट्रेनों में भी वेटिंग लगातार बढ़ रही है।

Indigo Flights Impact:

स्टेशन और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगह यात्रियों की भीड़ से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अचानक बढ़ी मांग के कारण तत्काल टिकट, बस सेवा और वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश बढ़ी है।

यात्रियों ने बताया कि अभी टिकट बुक कर पाना लगभग असंभव हो गया है और यात्रा योजना बदलनी पड़ रही है।

रेलवे ने यात्रियों से डिजिटल बुकिंग सिस्टम पर सीट उपलब्धता चेक करने और यात्रा के लिए पहले से योजना बनाने की अपील की है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img