पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दूसरे चरण का आरंभ गोपालगंज से की है। प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 13 जनवरी को समस्तीपुर में खत्म हो जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों में घूम कर राज्य सरकार की योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर योजनाओं का फीडबैक लेंगे साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पहले चरण के यात्रा के दो प्रस्तावित जिलों मुजफ्फरपुर और वैशाली भी जायेंगे। दरअसल सीएम ने पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया था। अब एक बार फिर सीएम अपनी यात्रा पर निकले हैं।
यात्रा का कार्यक्रम
- 4 जनवरी- गोपालगंज
- 5 जनवरी- मुजफ्फरपुर
- 6 जनवरी वैशाली
- 7 जनवरी सीवान
- 8 जनवरी सारण
- 11 जनवरी दरभंगा
- 12 जनवरी मधुबनी
- 13 जनवरी समस्तीपुर
एक तरफ सीएम अपनी प्रगति यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान के बाद चर्चा जोरों पर है कि सीएम क्या एक बार फिर राजद के साथ जायेंगे। हालांकि इस मामले में जदयू और भाजपा ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है कि वे एनडीए में हैं और मजबूती के साथ एनडीए का हिस्सा रह कर विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BPSC परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद, दौड़ कर परीक्षार्थी पहुंचे केंद्र के अंदर
CM Nitish CM Nitish CM Nitish
CM Nitish
Highlights



















