विधायक अंबा प्रसाद को दूसरा समन जल्द……

रांची: भूमि घोटाला में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को ईडी जल्द ही दूसरा समन करेगी। इसको लेकर ईडी ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। पहले समन पर उन्हें पांच अप्रैल को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी थीं।

दुसरी तरफ जमीन हड़पने के प्रयास, बालू तस्करी सहित विभिन्न मामलों में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने पिछले कुछ दिनों तक तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह का बयान लिया है।

मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं। ईडी ने उनके उनके मोबाइल के डेटा का विश्लेषण तो किया ही है, उनके पैन कार्ड से भी उनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाया है।

ईडी ने दारोगा मीरा सिंह से उनकी नौकरी में आने के बाद से अब तक की आय-व्यय का हिसाब मांगा है। ईडी ने यह भी जानने की कोशिश की है कि मीरा सिंह को वैध स्रोत से कितना आय हुआ और उन्होंने कितने की संपत्ति अर्जित की है।

ईंडी को आशंका है कि अधिकारियों-नेताओं से बेहतर संबंध की बदौलत मीरा सिंह ने खूब अवैध कमाई की है। ईडी ने पूछताछ में मीरा सिंह से उनके मददगारों के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश की है।

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...