भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए नालंदा में बढ़ायी गयी सुरक्षा

नालंदा : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए नालंदा जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने आज एक प्रेसवार्ता में सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी होटलों और साइबर कैफे में आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

Goal 7 22Scope News

जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग की तैनाती की गई है – DM-SP

आपको बता दें कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग की तैनाती की गई है। साथ ही ट्रेनों और बसों में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। जिला प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिए जाने के बाद बिहार के सभी जिले आज से हाई अलर्ट मोड पर हैं। नालंदा जिले के राजगीर स्थित आयुध कारखाने के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश आज पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...

मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों...

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न...

चटकपुर के मुखिया Vicky Lohra सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में...

Jharkhand: रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP के स्थापना दिवस के अवसर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img