लालू यादव समेत इन लोगों को मिली सजा, देखें पूरी लिस्ट

रांची : डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री

और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित सभी 38 अभियुक्तों को सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश

एसके शशि ने सजा सुनाई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सोमवार को 5 साल की सजा सुनाई गई

और 60 लाख का जुर्माना लगाया है. वहीं रिम्स में भर्ती लालू यादव के साथ डॉ. कृष्ण मोहन प्रसाद को 5

साल की सजा के साथ डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. मो. सईद को 5 साल का कारावास

तथा डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है.

list 22Scope News

सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सजा सुनाई है.

लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने के बाद रिम्स के पेइंग वार्ड में आरजेडी समर्थक गायत्री देवी रो पड़ी.

लालू यादव समेत 38 दोषियों को इस केस में कोर्ट ने 15 फरवरी को दोषी करार दिया था.

अधिवक्ता का कहना है कि सजा की आधी अवधि पूरी हो गई है इसलिए लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की उम्मीद है.

list1 22Scope News

वहीं सजा के एलान के पहले लालू की तबीयत बिगड़ गई. उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया.

सुबह में लालू यादव का ब्लड शुगर 160 पहुंच गया और ब्लड प्रेशर 150/70 पहुंच गया है.

डॉक्टर ने बताया कि सजा की सुनवाई होने से पहले लालू यादव रात से ही काफी तनाव में थे.

इस कारण उनका बीपी और ब्लड शुगर बढ़ गया.

list12 22Scope News

list123 22Scope News

list1234 22Scope News

list12345 22Scope News

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

राजद को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए लालू प्रसाद किसके नाम पर लगाएंगे मुहर

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...