जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो की उदासीनता देख दूकानदार एवं व्यापारी आपसी सहयोग से करा रहें नाली निर्माण

रिपोर्ट :-संदीप कुमार शर्मा, निरसा

धनबाद: निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर से महज तीन सौ मीटर दूर लगने वाली दैनिक हटिया की स्थिति नाले के अभाव में पानी की निकासी का स्थान न होने के कारण बद से बदतर थी।

आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानिया का सामना करना पड़ता था रास्ते पर बहने वाले पानी की दुर्गन्ध इतनी बुरी थी राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी।

जिसको लेकर दूकानदारो एवं व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रखंड विकास कार्यालय के पदाधिकारियों से भी समस्या के निवारण की गुहार लगायी।

लेकिन जब किसी भी तरफ से कोई सकारात्मक पहल होती नहीं दिखी तब दूकानदारों एवं व्यापारियों ने जनमानस की समस्या को देखते हुए आपसी सहयोग से नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवाया।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img