नालंदा : नालंदा जिले के बिन्द थाना क्षेत्र के नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि ग्रामीण सोइवॉ नदी की ओर गए थे। तभी झाड़ी से दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद वहां पर देखने गया तो झाड़ी में एक युवक की शव मिली। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।
https://22scope.com/youth-committed-suicide-by-hanging-in-nalanda-district/
रजनीश किरण की रिपोर्ट







