पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

मोतिहारी : पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा हाई स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय भून्ना मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भून्ना मियां पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। पिछले वर्ष 25 अक्टूबर को भी मोतिहारी से घर लौटते समय छौड़ादानो थाना क्षेत्र में बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी, जो उनकी पीठ में लगी थी। करीब एक महीने के इलाज के बाद उनकी जान बची थी। लेकिन इस बार अपराधियों ने पहले गोली मारी और फिर गला रेत कर हत्या कर दी। तालाब पर मछलियों को दाना डालने गया था।

Goal 22Scope News

सुबह भून्ना मियां तालाब में पाली गई मछलियों को दाना डालने जा रहे थे

भून्ना घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई नूर आलम ने बताया कि सुबह भून्ना मियां तालाब में पाली गई मछलियों को दाना डालने जा रहे थे। तभी स्कूल के पास स्थित राजेंद्र पासवान के घर में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पहले गोली मारी और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तबतक भून्ना मियां की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

85 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, दरपा थाना क्षेत्र के हरेंद्र सिंह की 85 बीघा जमीन पर वर्षों से नक्सलियों की नजर रही है। बताया जाता है कि भून्ना मियां उस जमीन की देखरेख कर रहे थे और पूर्व में भी इसी कारण उनके ऊपर हमला हुआ था। भूमि विवाद के कारण ही उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्यारों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि पूर्व नक्सली भून्ना मियां की हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img