सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली की जीआरपी पुलिस सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। बरामद अंग्रेजी शराब कुल 750ml का अलग-अलग ब्रांड के 127 बोतल बताया जाता है। थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि विशेष चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पूर्वी छोर पर ट्रेन 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुगौली प्लेटफार्म पर खड़ी होते ही जनरल बोगी से एक व्यक्ति के पास से दो पिट्ठु बैग, दो हैंड बैग और दो ट्रॉली उसके पास से बरामद हुआ।

Goal 4 22Scope News

GRP पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को किया है गिरफ्तार

वहीं मोतिहारी की जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारी की पहचान कोहिया गांव थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण निवासी अरविंद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार है। कारोबारी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई व कागी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : शराब को लेकर विशेष छापेमारी, 2 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...