जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, 2 की मौत

पटना : बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है लेकिन जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है। ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है जहां मझौली गांव के रहने वाले चार दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की लेकिन इसके बाद इन लोगों की तबीयत अचानक खराब हुई। जिसमें दो की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की माने तो शराब सेवन से तबीयत खराब हुई परिजनों ने बताया कि उन्हें आंखों से कम दिखाई दे रहा है। तबीयत खराब सभी तीनों लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया। जहां शौर्य कुमार नाम के युवक और सतीश कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गईं। दोनों पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि दो लोगों सतीश और कमलेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दरअसल, मंझौली के ग्रामीणों की माने तो इलाके के अवैध शराब के माफिया जितेंद्र कुमार कई वर्षों से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के मिली भगत से अवैध शराब बेच रहा है। अवैध शराब माफिया जितेंद्र कुमार कई बार जेल भी मध निषेध उत्पाद विभाग के द्वारा करवाई में जेल जा चुका है।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शौर्य कुमार टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जिस पर परिवार का पूरा बोझ था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शौर्य अपने बहनोई कमलेश और अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी की जिसके बाद उन सभी की स्थिति नाजुक बन गई।

यह भी पढ़े : बिहार पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु बड़ी घोषणा, दु’र्घटना होने पर मिलेंगे इतने रुपए

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img