अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से पहाड़िया समुदाय के सात बच्चों की मौत

गोड्डाः जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि बड़ा सिंदरी पंचायत में अज्ञात बीमारी के चपेट में आने से पहाड़िया समुदाय के सात बच्चों की मौत हो गई। पुरा मामला सुंदर पहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत का है।

ये भी पढ़ें- मारपीट में दांत तोड़ने की सजा का बदला हत्या करके लिया, आरोपी गिरफ्तार

बीमारी का पता डाॅक्टर को भी नहीं

अजीब बात यह है कि बच्चों की मौत किस बीमारी के कारण हुई है यह किसी को भी नहीं पता। डाॅक्टर भी अभी तक इस बीमारी की पुष्टि नहीं कर पाई है। हालांकि इस मामले में गोड्डा के सिविल सर्जन अनंत कुमार झा ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी मिली है। अभी फिलहाल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात नहीं हुई है उनसे बात कर मैं सारी बात की जानकारी दूंगा।

सुंदरपहाड़ी 22Scope News

इस मामले पर सुंदरपहाड़ी के बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने बताया कि प्रभावित गांव में सभी बीमार बच्चों को बेहतर इलाज व जांच आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवागमन की बेहतर सुविधा नहीं होने से वहां राहत और बचाव में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फिलहाल उपायुक्त की ओर से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें-भारत पेट्रोलियम कदमा स्थित पेट्रोल पंप पर स्पीड से जीतो स्कीम में महिला ने जीता आईफोन

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...