मारपीट में दांत तोड़ने की सजा का बदला हत्या करके लिया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसांवाः सरायकेला पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को आदित्यपुर स्थित जियाडा कैंप कार्यालय में आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में त्रिशूल ने सूरज महानंद उर्फ गोलू की हत्या कर शव को झाड़ियां में छुपाने के उद्देश्य से फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड टनल हादसाः अब बस 6 मीटर की दूरी बची, मजदूरों के रात तक बाहर निकलने के आसार

बदले के तहत दिया गया घटना को अंजाम

पुलिस द्वारा मामले के संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया। जहां पुलिस ने छापामारी दल गठित कर हत्या आरोपी सुजीत मुखी उर्फ त्रिशूल को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार चाकू और अन्य सामान बरामद किया है।

जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्यारे सुजीत मुखी ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व गम्हरिया के शिवनारायणपुर सारण टोला निवासी सूरज महानंद उर्फ गोलू के साथ विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट के दौरान उसने सुजीत मुखी की मुक्का मार कर दांत तोड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने इस हत्या को अंजाम दिया। बताया जाता है कि साजिश के तहत सूरज को बुलाकर आरोपी ने धारदार चाकू से गला रेत उसकी हत्या कर दी थी।

ये भी देखें- विज्ञान क्लब छात्रों को साइंस के प्रति कर रहे जागरूक, झारखंड विधानसभा में युवक को किया गया सम्मानित

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...