सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की मिली स्वीकृति

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा कई विभाग के मंत्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में 45 अहम मुद्दों पर फैसले किए गए हैं। जिससे बिहार के विकास को लेकर ली गई है। कैबिनेट की बैटक में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति मिली है। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मधुबनी, सिवान, पटना, नवादा और औरंगाबाद में निजी विश्वविद्यालय बनेगा।

सरकार ने 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दे दी है

बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न जिलों में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

Bihar Cabinet 1 1 22Scope News

संबंधित संस्थानों को निर्धारित नियमों और मानकों के तहत विश्वविद्यालय संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है

सीएम सम्राट चौधरी की ओर से बताया गया कि मधुबनी जिले में शांजा विश्वविद्यालय, सिवान में एक नए निजी विश्वविद्यालय, नवादा जिले के अशोक नगर में एसए विश्वविद्यालय, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय और औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन किया जाएगा। संबंधित संस्थानों को निर्धारित नियमों और मानकों के तहत विश्वविद्यालय संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है।

Bihar Cabinet 2 22Scope News

4 जिलों में बनेंगे नए न्यायालय भवन

कैबिनेट ने बिहार के चार जिलों में नए न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है। महाराजगंज (सिवान) में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन निर्माण के लिए 34.33 करोड़ की स्वीकृति, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में 20 कोर्ट भवन निर्माण के लिए 53.02 करोड़ की स्वीकृति, बेगूसराय में 15 कोर्ट भवन (G+7) निर्माण के लिए 39.04 करोड़ और रजौली (नवादा) में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन निर्माण के लिए 38.38 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

Bihar Cabinet 3 22Scope News

छपरा सीवरेज नेटवर्क परियोजना

बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत छपरा सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए 76.48 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के क्रियान्वयन से छपरा शहर में सीवरेज प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Bihar Cabinet 4 22Scope News

शिक्षकों के ट्रांसफर नियमावली को स्वीकृति

शिक्षा क्षेत्र में राज्य के प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक के शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के स्थानांतरण को विनियमित करने के लिए बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई। वहीं मधुबनी, सिवान, नवादा, पटना और औरंगाबाद में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Bihar Cabinet 5 22Scope News

भरत भूष्ण तिवारी केस की जांच कौन करेंगे?

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बलटी गांव में 17 जून को भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में न्यायिक जांच के लिए गठित आयोग को भी कैबिनेट ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान की। पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित यह आयोग पूरे मामले की जांच करेगा।

Bihar Cabinet 6 22Scope News

कृषि के क्षेत्र में किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में 36.18 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई। वहीं कृषिगणना एवं फसल सर्वेक्षण एक्सेलरेटर योजना के लिए करीब 149 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। राज्य सरकार ने गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 को भी मंजूरी दी।

Bihar Cabinet 7 22Scope News

 

पर्यटन और सूचना प्रोद्योगिकी में किस प्रस्ताव पर लगी मुहर

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बोधगया के बौद्ध, जैन एवं सांस्कृतिक स्थलों के समग्र विकास हेतु पर्यटन विभाग और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के बीच एमओयू की मंजूरी दी गई। इसके अलावा मोकामा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 10.11 एकड़ भूमि हस्तांतरण व रिलायंस देवस्थानम के साथ समझौते को भी स्वीकृति मिली। राज्य में पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को 5,000 करोड़ रुपए तक ऋण लेने के लिए अधिकृत किया गया। पटना जिले के मोकामा शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए मोकामा खास मौजा की 10.11 एकड़ भूमि को बिहार खासमहल नीति-2011 के प्रावधानों से शिथिल करते हुए टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए हस्तांतरित करने व रिलायंस देवस्थानम, तिरुपति, आंध्र प्रदेश के साथ एमओयू करने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की है।

Bihar Cabinet 8 22Scope News

AI इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए क्या कदम उठाया गया?

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए कई निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने को मंजूरी दी है। इनमें एलेस्टैरिया प्राइवेट लिमिटेड, कोरओवर प्राइवेट लिमिटेड, सर्वम एआई सॉल्यूशंस और गूगल क्लाउड इंडिया शामिल हैं।

Bihar Cabinet 9 22Scope News

शहरी और ग्रामीण विकास में किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

शहरी विकास को गति देने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 76.48 करोड़ रुपए की जलापूर्ति परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। साथ ही भवन योजनाओं की ऑनलाइन स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए के दीर्घकालिक वित्तपोषण हेतु हुडको के साथ एमओयू करने और छपरा, सासाराम, मुजफ्फरपुर व भागलपुर आयोजना क्षेत्रों के विकास प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। ग्रामीण विकास विभाग के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए अतिरिक्त 24.67 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। वहीं जीविका समूहों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार राज्य जीविका रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य ग्रामीण रोजगार परिषद के गठन को मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet 10 22Scope News

श्रम संसाधन विभाग के नए नियमों को स्वीकृति

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग से जुड़े कई नए नियमों को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली। इनमें अप्रेंटिसशिप संवर्धन नियमावली-2026, सामाजिक सुरक्षा निधि नियमावली-2026, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य नियमावली-2026 और मजदूरी संहिता (बिहार) नियमावली-2026 शामिल हैं। इन नियमों का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और रोजगार के अवसरों को मजबूत करना है।

Bihar Cabinet 11 22Scope News

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के अतिरिक्त पद का सृजन

राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना के लिए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का एक अतिरिक्त पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। वहीं पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए हुडको तथा अन्य वित्तीय संस्थानों से राज्य सरकार की गारंटी पर पांच हजार करोड़ रुपए तक का ऋण प्राप्त करने हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को अधिकृत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े : सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर लगी मुहर

Highlights

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...