Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई लड़के-लड़कियां

जहानाबाद : जहानाबाद में Sex Racket का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रशासन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के स्टेशन की समीप अतिथि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन एवं नगर थाना के पुलिस द्वारा रेस्ट हाउस में छापेमारी किया गया। जहां आधा दर्जन लड़के एवं लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं।

एसडीओ ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में Sex Racket का धंधा चलाया जा रहा है। जिसको लेकर छापेमारी किया गया है। जिसमें कई लड़कियां एवं लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। रेस्ट हाउस को सील किया जा रहा है। संचालक इसका फरार हो गया है। जांच की जा रही है कि लड़के एवं लड़कियों को कैसे बुलाया गया और कौन सा गिरोह काम कर रहा है। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

यह भी देखें :

Sex Racket :

गौरतलब हो कि जहानाबाद में कई महीने पहले भी एक बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। जिसमें लगभग एक दर्जन लड़का एवं लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाला अपने कारनामों से बाज नहीं आया और लगातार शहर में सेक्स रैकेट का संचालन तेजी से हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा सही ढंग से जांच किया गया तो कई रेस्ट हाउस में इस तरह के कारनामे हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 धंधेबाज गिरफ्तार

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...