पटना के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक खबर है। पटना में एक किराए के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। हर रोज यहां दर्जनभर ग्राहक आते थे। अड्डे पर हर महीने में लड़कियों को बदला जाता था। इसी बीच गुरुवार की शाम पांच बजे शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पटेल नगर रोड नंबर-5 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पटना पुलिस ने सगरना राज कुमार शर्मा और मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन महिलाओं को जिस्मफरोशी के धंधे से पुलिस ने छुड़ाया। उनकी उम्र करीब 20 से 40 साल के बीच है। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

Goal 7 22Scope News

सेक्स रैकेट के अड्डे पर जाने वाले ग्राहकों से दो से पांच हजार रुपए तक सरगना लेता था और पूरी गारंटी भी लेता था – सचिवालय DSP-2

सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट और स्कैनर सहित अन्य सामान को जब्त किया है। सेक्स रैकेट के अड्डे पर जाने वाले ग्राहकों से दो से पांच हजार रुपए तक सरगना लेता था। ग्राहकों को सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाती थी। ग्राहकों से ऑनलाइन पैसे लिए जाते थे। पुलिस ने जिस स्कैनर को बरामद किया है उसी के जरिए ग्राहकों से राशि ली जाती थी। सरगना के बैंक खाते को भी पुलिस फ्रीज करवाएगी। जानकारी मिली है कि जिस्मफरोशी के अड्डे पर कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी आते थे।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिला गिरफ्तार

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...