Buxar में धूम धाम से मनाई गई शब-ए- बारात, लोगों ने अल्लाह से…

Buxar: बक्सर में गुरुवार की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से शब-ए-बारात का पर्व मनाया। इस दौरान Buxar जिले के लगभग सभी मस्जिद और मजारों को अच्छे से सजाया गया था। लोग रात भर जग कर अल्लाह की इबादत कर जाने अनजाने में किये गुनाहों के लिए माफ़ी मांगी। इस दौरान लोगों ने परिवार, रिश्तेदार और देश दुनिया की सलामती की दुआ भी मांगी।

बिहार में एक बार फिर शुरू हुआ Poster वार, दिखाई विकास की रफ्तार

बताते चलें कि शब-ए-बारात में पूरी रात दुआओं का दौर चलता है। इसलिए इसे इबादत, फजीलत, रहमत और मगफिरत की रात कहा जाती है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार शब-ए-बारात की रात की गई हरेक जायज दुआओं को अल्लाह कबूल करते हैं और अपने बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। शब-ए-बारात इस्लाम के महत्वपूर्ण रातों में एक है, जब लोग रातभर जागकर न सिर्फ इबादत करते हैं बल्कि गुनाहों से तौबा भी करते हैं। इस रात मुसलमान अपने पूर्वजों यानि जिनका इंतकाल हो चुका है उनकी मगफिरत की भी दुआ करते हैं। कुछ लोग शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान भी जाते हैं और फातिहा पढ़ते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गया में Finance कर्मी की गोली मार कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में…

Buxar से धीरज कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...