Advertisment

दिवंगत नेता सुशील मोदी को शाह ने दी श्रद्धांजलि

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह पटना एयरपोर्ट से दिवंगत नेता व बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमित शाह सुशील मोदी के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने सुशील कुमार मोदी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुशील मोदी के पत्नी ज्योत्सना मोदी से मुलाकात कर बातचीत की।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद कल यानी 24 मई को उनका निर्धारित कार्यक्रम है, वहां लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को संबोधित भी करेंगे।

अमित शाह शुक्रवार को आरा में एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद अमित शाह का यह छठा बिहार दौरा है। इसके पहले अमित शाह पांच बार बिहार के अलग-अलग जगहों पर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रैलियां कर चुके हैं। शाह आज रात पटना में ही रुकेंगे।

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। प्रधानमंत्री ने 20 मई को पटना पहुंच कर सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधा सुशील कुमार मोदी के आवास पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

यह भी पढ़े : Breaking : शाह पहुंचे पटना, जाएंगे दिवंगत सुशील मोदी के घर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...