अररिया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल दौरे पर हैं। अमित शाह ने बिहार के अररिया में बॉर्डर आउट पोस्ट्स ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को हटाना सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। चुन-चुनकर उन्हें बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही गृह मंत्री ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा भी किया। सीमांचल क्षेत्र में सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर के सारे अवैध अतिक्रमण ध्वस्त होंगे।
सीमांचल इलाके में घुसपैठियों को चिह्नित किया जाएगा और फिर उन्हें देश से बाहर भेजने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा – अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमांचल इलाके में घुसपैठियों को चिह्नित किया जाएगा और फिर उन्हें देश से बाहर भेजने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। यह ऐलान गृह मंत्री अमित शाह ने सीमांचल में एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों को हटाने के वादे को प्राथमिकता दी। साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं को लेकर समीक्षा भी की।

शाह ने कहा- जिस देश की सीमाएं फेंसिंग से सुरक्षित हैं, वहां निगरानी अपेक्षाकृत आसान होती है
अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा कि जिस देश की सीमाएं फेंसिंग से सुरक्षित हैं, वहां निगरानी अपेक्षाकृत आसान होती है। लेकिन खुली सीमा की सुरक्षा चैलेंजिंग होती है। सीमा सुरक्षा को लेकर उन्होंने यह भी कहा, मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत जरूरी है। साथ ही एसएसबी ऑफिसरों को भी तस्करी, सीमा सुरक्षा समेत अन्य आदेश दिए गए हैं।

शाह ने बॉर्डर रोड के निर्माण का किया ऐलान
अमित शाह ने यह भी बताया कि लगभग 554 किलोमीटर लंबी बॉर्डर रोड के निर्माण की भारत-नेपाल सीमा सड़क योजना के तहत स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि सीमा से करीब 10 किलोमीटर के अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण किए गए हैं, उसे हटाया जाएगा। साथ ही घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। सीमा पर तैनात जवानों को ट्रेनिंग देने की बात भी उन्होंने कही।

बिहार चुनाव में प्रदेश और देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना केवल चुनावी वादा नहीं था – केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रदेश और देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना केवल चुनावी वादा नहीं था। बिहार के सीमांचल से देश को घुसपैठिया मुक्त बनाने के अभियान की जल्द शुरुआत होगी। अतिक्रमण से, घुसपैठ से होने वाला डेमोग्राफी बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल, तीनों के लिए बहुत खतरनाक होता है। मोदी सरकार इसका स्थायी समाधन करेगी। बंगाल में अभी चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वहाँ भाजपा की सरकार बनने वाली है। वहां सरकार का पहला एजेंडा सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर करना होगा।

‘बंगाल में किया जीत का दावा’
सीमांचल में अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा भी किया। शाह ने कहा कि बिहार में घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा गया था और इसे जनता ने स्वीकार भी किया। नतीजन बहुमत से यहां एनडीए की जीत हुई। अब बंगाल में चुनाव है और वहां भी बीजेपी जीतेगी। जीत के बाद सबसे पहले वहां सीमा वाले इलाके में बाड़ का काम किया जाएगा। इसे बाद चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।
सावरकर से पहले 1857 में जो क्रांति हुई थी, उसे ‘विप्लव’ नाम से सब जानते थे – शाह
उन्होंने कहा कि आज वीर सावरकर की पुण्यतिथि है। वे न केवल आज़ादी के आंदोलन के अप्रतिम योद्धा थे, बल्कि एक निडर देशभक्त भी थे, जिनकी कलम में भी अद्भुत ताकत थी। गद्य और पद्य लेखन के माध्यम से उन्होंने पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार जगाया। सावरकर से पहले 1857 में जो क्रांति हुई थी, उसे ‘विप्लव’ नाम से सब जानते थे। वीर सावरकर जी ने ही दृष्टिकोण बदला कि वह विप्लव नहीं था, हमारे देश के लिए आज़ादी की क्रांति थी।
उनकी आज़ादी की इच्छा इतनी तीव्र थी, देशभक्ति इतनी सर्वोच्च थी कि समुद्र के अंदर भी छलांग लगाकर देश को आज़ाद कराने का प्रयास किया। अस्पृश्यता उन्मूलन हो या परिशुद्ध राष्ट्रवाद की कल्पना, इन सभी के लिए वे मृत्यु पर्यंत प्रयास करते रहे। आज मैं और समस्त देश की ओर से सावरकर को हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें : अमित शाह पहुंचे किशनगंज, चिकन नेक कॉरिडोर व सीमा की सुरक्षा को लेकर करेंगे महत्वपूर्ण बैठक
यह भी पढ़ें : शादी समारोह में DJ पर बजते भोजपुरी गाने पर कट्टा लहराते डांस का Video वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Highlights


