शाहनवाज ने कहा- चुनाव आयोग को टारगेट कर मर्यादा तोड़ रहे राहुल, उन्हें मांग लेने चाहिए माफी

गयाजी : बिहार के गयाजी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है। यह वोटर अधिकार यात्रा नहीं बल्कि सत्ता अधिकार यात्रा है, जो कि जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। वहीं, चुनाव आयोग पर टिप्पणी कर राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Goal 7 22Scope News

वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं – शाहनवाज हुसैन

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गया में कहा कि वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणी कर वे मर्यादा भंग कर रहे हैं। उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। वोट के लालच में इन्होंने यह यात्रा निकाली है। इन्हें जनता कभी मौका नहीं देगी। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस बीजेपी के पोस्टर के ऊपर पोस्टर लगा रही है।

शाहनवाज ने कहा- राहुल की वोटर अधिकार यात्रा के पीछे-पीछे मैं भी हूं, देख रहा हूं

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के पीछे-पीछे मैं भी हूं। मैं देख रहा हूं कि वोटर अधिकार यात्रा को कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। यह लोग कह रहे हैं, कि बरसात का मौसम है। इसलिए लोग नहीं आ रहे हैं। शाहनवाज ने कहा कि एनडीए एकजुट है। इस बार 200 से अधिक सीटें बिहार विधानसभा चुनाव में जीतेंगे। इस बार तेजस्वी विपक्ष की भूमिका में भी नहीं आ पाएंगे। क्योंकि वे 24 सीट पर भी जीतने लायक नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर ऐसे काम किए हैं, जो हमारी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। अब पंचायत में 800 मैरिज हाल बना रहे हैं। जीविका को एक लाख 44 हजार करोड़ दिए जा रहे हैं। गया में औद्योगिक सेंटर बन रहा है। बिहार में विकास का जाल बिछ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा गयाजी को दिया है – सैयद शाहनवाज हुसैन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा गयाजी को दिया है। अब गयाजी से दुबई और शारजाह के लिए फ्लाइट खुलेगी। गल्फ कंट्री में भी फ्लाइट चलेगी। केंद्र और बिहार की सरकार ने विकास की कई योजनाओं की सौगातें दी है। एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, सीतामढ़ी में मंदिर का शिलान्यास और 125 यूनिट फ्री बिजली आदि उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट फ्री बिजली से राजद व कांग्रेस की बती बिहार में गुल हो गई है।

यह भी देखें :

शाहनवाज ने राहुल गांधी को इशारों में बताया जोकर

वही, सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सर्कस में लोग मनोरंजन करने के लिए आते हैं। जोकर को देखना चाहते हैं। वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा है। इस तरह अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को जोकर तक कह डाला। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा इनके पास नहीं बचा तो चुनाव आयुक्त को मुद्दा बना रहे हैं। राहुल गांधी चुनाव जीत जाते हैं तो ईवीएम अच्छा होता है और हार जाते हैं तो ईवीएम खराब है। ये वोट चोरी की बातें बोल रहे हैं पता नहीं राहुल-तेजस्वी को चोर शब्द से इतना लगाव क्यों है। अलकतरा और चारा की चोरी करने वालों को चोर शब्द से लगाव क्यों है यह समझने वाली बात है।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है – शाहनवाज

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है। वोटर अधिकार यात्रा के बहाने यह सत्ता में आना चाहते हैं, जो जनता होने नहीं देगी। चुनाव आयोग को टारगेट कर राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं, इन्हें माफी मांगनी चाहिए। वोटर अधिकारी यात्रा के पीछे-पीछे मैं भी हूं। देख रहा हूं कि इस यात्रा को कोई रिस्पांस नहीं है। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। इस बार बिहार में 200 प्लस सीटे जीतेंगे।

विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए बोले- खलनायक की भूमिका में हैं राहुल गांधी

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गयाजी पहुंचे। गयाजी के सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल खलनायक की भूमिका में है। पहले निर्वाचन आयोग को अपमानित करने का कार्य किया और अब धमकी दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका इस तरह की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सारी मर्यादा को तार-तार करने का कार्य किया है। ऐसे लोग कभी भी सरकार नहीं बना सकते है जो संविधान को नहीं मानते हैं, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। राहुल गांधी गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को डराने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग जनता को भ्रमित करने के लिए यात्रा कर रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है।

Vijay Sinha 1 22Scope News
विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए बोले- खलनायक की भूमिका में हैं राहुल गांधी

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कहा- वह दिन गौरव का दिन होगा – विजय सिन्हा

वहीं, उन्होंने बोधगया में आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहा कि वह दिन गौरव का दिन होगा। भगवान बुद्ध की भूमि से प्रधानमंत्री गयाजी को बड़ी सौगात देंगे। एक तरफ महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है तो वहीं दूसरी तरफ प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का भी कॉरिडोर बनेगा। इससे पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा और यहां के लोगों को भी इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हम तमाम लोगों से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जरूर आए।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : वजीरगंज विधानसभा पहुंचने पर सांसद पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img