शाहनवाज ने कहा- नीतीश के नेतृत्व में होगा चुनाव, NDA घटक दल के होंगे मुख्यमंत्री

मुजफ्फरपुर : पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर के बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2025 के चुनाव में एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा और एनडीए के घटक दल के मुख्यमंत्री फिर से बनेंगे।

बिहार में हवाई यातायात के सुनहरे दिन आने वाले हैं – शाहनवाज हुसैन

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कहा कि बिहार में हवाई यातायात के सुनहरे दिन आने वाले हैं। बहुत जल्द बिहार हवाई उड्‌डों और हवाई यातायात के मामले में देश के विकसित राज्यों की बराबरी करेगा। बिहार में हवाई उड्‌डों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और बिहार के सभी दूरदराज और अलग थलग पड़े इलाके भी हवाई यातायात के मामले में सुगम और सुलभ होंगे। इसके साथ ही बिहार में औद्योगिक निवेश, आर्थिक उडान और रोजगार सृजन का एक और बेहतरीन दौर शुरु होगा।

मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का केंद्र है – BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क मार्ग और रेल मार्ग यातायात को सुगम बनाने के बाद अब हवाई यातायात को सुगम बनाने की बारी है। इस कड़ी में सबसे पहले अगले तीन महीने में पूर्णियां एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें शुरू करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद भागलपुर के सुल्तानगंज, पूर्वी चंपारण के रक्सौल, नालंदा के राजगीर में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर, बीरपुर (सुपौल), वाल्मीकिनगर और मधुबनी के छोटे हवाई अड्डों को भी उड़ान योजना के तहत विकसित किया जाएगा और यहां से भी उड़ानें शुरू होंगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का केंद्र है और यहां से भी 19 सीटर हवाई उड़ानें शुरु होने से पूरा उत्तर बिहार लाभांवित होगा।

यह भी देखें :

पिछले कुल सालों में बिहार में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है – शाहनवाज

बीजेपी नेता शाहनवाज ने कहा कि पिछले कुल सालों में बिहार में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। बिहार के लोग उद्योग, स्वरोजगार और कारोबार में तेजी से आगे बढ़े हैं। राज्य के साथ देश व विदेश में नौकरीपेशा में जुटे बिहारवासियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। औद्योगिक निवेश के डेस्टिनेशन के तौर पर भी बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में बिहार में ज्यादा से ज्यादा हवाई उड्डों का निर्माण और बिहार के सभी कोनों में रह रहे लोगों के लिए हवाई यातायात को सुगम बनाना बेहद जरुरी है। मुजफ्फपुर भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी एवं अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 7 और 8 मार्च को भारतीय सेना का शौर्य वेदनम कार्यक्रम, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...