Patna- कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल- कोविड की पाबंदियों के दौरान महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के एक मामले में दर्ज शिकायत में पेशी के लिए पटना पहुंचे कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रशांत किशोर को एक गैरराजनीतिक व्यक्ति करार देते हुए उनकी यात्रा और उनके द्वारा दिये जा रहे किसी भी टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है.
नीतीश कुमार ने भाजपा की सच्चाई को सामने रखा- शक्ति सिंह गोहिल
उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने भाजपा के बारे में अपने विचार को सार्वजनिक रुप से सामने रख दिया है. यह तो भाजपा की आदत है कि वह काम निकल जाने के बाद गल दबाने का काम करती है. यही कारण है कि एक-एक कर भाजपा के सभी पुराने सहयोगी साथ छोड़ चुके हैं. शिवसेना और अकाली दल के बाद जदयू ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया.
यही वही भाजपा है जो दिन भर पानी पी पी कर पीडीपी को गाली देती थी,
लेकिन उसके साथ सरकार बनाने में उसका जमीर नहीं जागा.
पूरा देश भाजपा की सच्चाई को समझ चुकी है.
भाजपा की प्लानिंग नीतीश कुमार को बर्बाद करने की थी,
लेकिन नीतीश ने समय रहते इसे पहचान लिया और उसकी प्लानिंग फेल हो गयी.
गुजरात में आप की हैसियत वोटकटवा से ज्यादा नहीं
भाजपा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर सवाल उठा रही है.
लेकिन वह भूल रही है कि उसके कहां किस प्रकार का चुनाव होता है.
कांग्रेस में जो चुनाव हुआ वह तो पूरी तरह से निष्पक्ष हुआ.
न्यूज़ चैनल के कैमरे भी मतदान केंद्र में थे.
गुजरात के बारे में बोलते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि
वहां लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की बीच है.
आम आदमी पार्टी कुछ भी कर ले वह कुछ करने नहीं जा रही.
शाबाश बेटियां! सरकार आपके साथ- CM Hemant
Highlights







