एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, दो लाइन हाजिर
चतरा : मास्क न पहनने पर भारतीय सेना के एक जवान की बुधवार को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसके बाद दो मामले में एसपी राकेश रंजन ने की त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य अधिकारियों के साथ तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी कार्यालय में अधिकारियों द्वारा सौंपी गई घटना की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा बाजार में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार सेना के जवान पवन कुमार यादव को दुर्व्यवहार का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।
Highlights


















